गोगपा प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम पहुंचे जंतर मंतर, सोनम वांगचुक के आंदोलन का किया समर्थन

बैगांचल एक्प्रेस, नई, जंतर -मंतर में सोनम वंगचुक के द्वारा चल रहे इस देशव्यापी आंदोलन में बुधवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर कमलेश तेकाम में शामिल होकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि देश के छात्रों के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे खिलवाड़ का वो विरोध करते है और शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के स्टीफे की मांग का वो गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन करते है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का यह निर्णय राजनीति से हटकर देश के छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज है जिस पर अब तक सरकार को निर्णय करते हुए नकारा शिक्षामंत्री को पद से हटा देना था। “गोंडवाना गणतंत्र पार्टी”छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के पक्ष में दृढ़ता से खडी है।NEET पेपर लीक जैसे मामलों की निष्पक्ष जांच हो।जंतर-मंतर पर छात्रों की आवाज के समर्थन में खड़े सोनम वंगचुक जी के शांतिपूर्ण आंदोलन का हम समर्थन करते हैं कि इस प्रकार सरकार लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं कर सकती है। इस मामले की घोर निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हैं और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय की जाये इस मांग का समर्थन करते हैं। इस आंदोलन को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधायक दादा तुलेश्वर् मरकाम जी के मार्गदर्शन में अग्रसर कर इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया जी सहित अनेक प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे और आंदोलन स्थल पर अपना समर्थन पत्र भी सौंपा। उन्होंने छात्रों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ इस आंदोलन में आगे जो भी रणनीति तय की जाएगी उसे भी पार्टी का समर्थन दिए जाने की बात कही।

सोनम वंगचुक द्वारा जारी आंदोलन की गोंगपा का समर्थन देने पार्टी का विशेष प्रतिनिधि मंडल गोंगपा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष कमलेश तेकाम के नेतृत्व में आंदोलन स्थल दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचा था जिसमें पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल रहे।

इस अवसर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम काकोड़िया ने इस पूरे आंदोलन पर पार्टी के विचार रखते हुए सोनम वंगचुक के आंदोलन का समर्थन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!