पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह हर्षौल्लासपूर्वक संपन्न

जिला कलेक्टर ने फहराया तिरंगा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी : 15 अगस्त,2026, देश की स्वतंत्रता की 80 वो वर्षगांठ के अवसर पर जिले भर में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर जिले का मुख्यसमारोह पुलिस परेड मैदान डिंडौरी में आयोजित किया गया। भव्य एवं गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के साथ परेड का निरीक्षण किया। तदोपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन का लाईव प्रसारण किया गया। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया व पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने तिरंगे के तीन रंगों के गुब्बारे गगन में मुक्त किए। सशस्त्र बलों ने हर्ष फायर किए और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई। परेड कमाण्डर के नेतृत्व में समारोह में सशस्त्र बलों द्वारा आकर्षक और शानदार मार्च पास्ट भी प्रस्तुत किया गया। जिसमें विशेष सशस्त्र बल 36वीं विसबल कैम्प डिंडौरी, जिला पुलिस बल (पुरूष प्लाटून), जिला पुलिस बल (महिला प्लाटून), जिला होमगार्ड प्लाटून सहित जूनियर में एन.सी.सी. बालक-बालिका उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, कस्तूरबा कन्या उ.मा. विद्यालय (रेडक्रास व स्काउट गाईड) व मदर टेरेसा स्कूल (बालक-बालिका) डिंडौरी शामिल रहे।

स्कूली बच्चों ने दी आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

स्वतंत्रता दिवस के समारोह में स्कूली बच्चों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय डिंडौरी, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडौरी, कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या कस्तूरबा उ.मा. विद्यालय डिंडौरी बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किये गए। सांस्कृतिक नृत्य में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले और शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।


कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया 15 अगस्त का संदेश देते हुए कहा कि हम सब अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए यह संकल्प लें कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, शिक्षा, स्वास्थय, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित समारोह में विधायक ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष रूद्रेश परस्ते, नरेन्द्र राजपूत, पंकज सिंह तेकाम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती हीरा रूद्रेश परस्ते, डीएफओ अशोक सोलंकी, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी दिव्यांशु चौधरी, अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह जिले के समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!