अमरकंटक में पनिका समाज की राष्ट्रीय कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 19 जुलाई को

बैगांचल एक्प्रेस, अमरकंटक, पनिका समाज की राष्ट्रीय कोर कमेटी द्वारा 19 जुलाई 2026 को अमरकंटक में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय कोर कमेटी के संरक्षकगण, सदस्यगण, महंत, दीवान, सियान, विभिन्न राज्यों की समितियों के पदाधिकारी एवं समाज के बुद्धिजीवी शामिल होंगे।

आयोजकों ने समाज के सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है। बैठक का उद्देश्य समाज के संगठनात्मक विषयों, सामाजिक विकास एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श करना बताया गया है।

सभी आमंत्रित सदस्यों की उपस्थिति को आवश्यक बताया गया है। आयोजकों ने संदेश जारी करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाजहित में होने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!