
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, शहपुरा मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाली एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की खबर से नगर में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का उसके ही घर में शव मिला है जबकि 14 वर्षीय नाबालिक बेटी को गंभीर हालत में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अज्ञात हत्यारों ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी महिला का शव आपत्तिजनक स्थिति में मिला वही नाबालिक के साथ भी बेरहमी और हत्या का प्रयास किया गया बच्ची गंभीर हालत में है जिसका उपचार जारी है। सूत्रों के अनुसार मां बेटी दोनों अकेली रहती थी इसके अलावा अन्य कोई इनके साथ नहीं रहता था।
घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गया है। घटना स्थल (घर) सील कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम बुलाई गई है। टीम के पहुंचने के बाद मामले की विवेचना और कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की जावेगी। इस बीच पुलिस अपने स्तर पर मामले से संबंधित अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी से क्षेत्र में भय का माहौल है।

