पेट्रोल पंप में आतिशबाजी, पुलिस द्वारा अब तक कार्यवाही नहीं??

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

बैगाचक एक्प्रेस, डिंडोरी, विगत दिनों समनापुर नगर के एक पेट्रोल पम्प कुछ लोगों द्वारा की गई आतिशबाजी चर्चा का विषय बनी हुई है। उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी अब तक किसी भी तरह की पुलिस कार्यवाही नहीं होने को लेकर मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों में चर्चा है कि पुलिस द्वारा उक्त लोगों के विरुद्ध अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

गत सप्ताह समनापुर मुख्यालय में संचालित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप में अज्ञात तत्वों द्वारा आतिशबाजी किए जाने का वीडियो प्रकाश में आया था। पूरे मामले पर हैरत की बात यह है कि पेट्रोल पंप जैसे ज्वलनशील स्थान पर आतिशबाजी करने वालों की पहचान हो जाने के बाबजूद पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, जो सवालों के घेरे में है। इन तत्वों द्वारा की गई इस करतूत पर पेट्रोल पंप संचालक ने भी कोई शिकायत नहीं की है।जबकि इस हरकत से बड़ा हादसा होने की आशंका थी।जानकारों का मानना है कि घटना के दौरान यदि कोई चिंगारी ज्वलनशील पदार्थों तक पहुंच जाती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। बैखोफ तरीक़े से पुलिस गस्त के दौरान की गई करतूत के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को संबंधित पेट्रोल पंप से सीसीटीवी फुटेज लेकर ज्वलनशील पदार्थों के संग्रहण वाले स्थल जहां विस्फोटक और अग्नि संबंधित सामग्री का ले जाया जाना प्रतिबंधित है वहां नियमों की अवहेलना करते हुए आतिशबाजी करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की गंभीर और खतरनाक घटनाओं को रोका जा सके। किंतु इस मामले में समनापुर पुलिस की निष्क्रियता से ऐसे तत्वों का हौसला बढ़ाने वाली है।

बताया जाता है कि पेट्रोल पंप पर आतिशबाजी की घटना का वीडियो मिलने के बाद इंडियन ऑयल के पदाधिकारी ने इस बाबद प्रतिक्रिया देते हुये कार्रवाई की बात की है। स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन और संबंधित पंप संचालक को भी घटना के संबंध में उचित कार्यवाही करना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!