विदेशी पर्यटकों को लुभाते, अनूपपुर और डिंडोरी जिले के ग्रामीण क्षेत्र

प्रमोद गायकवाड़ और अविनाश टाडियां के प्रयास से बढ़ता पर्यटन

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, अनूपपुर और डिंडोरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रमोद गायकवाड़ और अविनाश टाडिया लगातार कई पर्यटन कंपनियों के साथ मिलकर कला ग्राम बीजापुरी न.1 में व उमर गोहाना में लगातार पर्यटन के क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। ये दोनों जिले मध्यप्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित हैं और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाने जाते हैं।

अनूपपुर में पर्यटकों के लिए कई आकर्षक स्थल हैं, जैसे कि कपिलधारा झरना, सोन घड़ियाल अभयारण्य और लुभावने झरने। ये स्थल प्रकृति प्रेमियों और वन्यजीव उत्साहीकों के लिए एक आदर्श स्थान है। डिंडोरी जिले में भी नर्मदा घाट, देवनाला झरना और घुघवा राष्ट्रीय उद्यान जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल हैं।

बीजापुरी और उमर गोहाना जैसे गांव पर्यटकों के लिए आराम और साफ वातावरण का एक अच्छा उदाहरण हैं। यहां विदेशी पर्यटकों को भी अपने घर जैसा महसूस होता है। स्थानीय लोगों के सहयोग से यहां के ग्रामीण अनुभव को और भी बेहतर बनाया जा रहा है।

अनूपपुर और डिंडोरी में पर्यटन को बढ़ावा देने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा, बल्कि यहां की संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी होगा। वही अविनाश टाडिया जैसे डिंडोरी जिले के युवा जो आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक पर्यटन के क्षेत्र से दशकों से जुड़े हुए है और विदेशी सैलानियों की पसंद, आवश्यकताओं की बेहतर समझ रखते है वे जिले में विदेशी सैलानियों के अधिक प्रवास का माध्यम बनकर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।

डिंडोरी जिले में आदिवासी संस्कृति और प्राकृतिक स्थलों के माध्यम से देशी और विदेशी पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। स्थानीय प्रशाशन को इस दिशा में विशेष प्रयासों की शुरुआत करना चाहिए़ ताकि आर्थिक उपलब्धियों के साथ साथ जिले की विशेष पहचान देश विदेश तक हो और हमारा जिला अपनी विशेषताओं के लिए जाना जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!