बिना हेलमेट पेट्रोल पर सख्ती, जैन पेट्रोल पंप का निरीक्षण

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज तहसीलदार डिंडौरी रामप्रसाद मार्को द्वारा यातायात पुलिस बल एवं पटवारी बलीराम तथा स्टाफ के साथ जैन पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बिना हेलमेट आए कुछ बाइक सवारों को पेट्रोल देने से रोका गया। साथ ही पेट्रोल पंप संचालक को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट के किसी भी परिस्थिति में पेट्रोल न दिया जाए और शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों की अवहेलना की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही किए जाने की चेतावनी भी दी गई। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!