पाटनगढ़ : इटली के पेंटिंग कलाकार स्टीफेनो रोसेटी ने गोंड चित्रकला की ली जानकारी

राष्ट्रपति भवन में सम्मानित कलाकारों ने गोंड चित्रकला प्रशिक्षण प्रारंभ किया

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 2 फरवरी 2026, जिले के ग्राम पंचायत पाटनगढ़ के कला भवन में आदिवासी गोंड पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ जनपद पंचायत करंजिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय डिगरसे,भाजपा मंडल अध्यक्ष वर्षा कुशराम तथा साथ में इटली से आए पेंटिंग कलाकार स्टीफेनो रोसेटी ने किया। कलाकारों में अमित कुमार परस्ते मिथलेश श्याम, रोशनी श्याम, जमुना कुशराम, अंकित श्याम, दीपा श्याम प्रशिक्षण देने हेतु उपस्थित रहें।

रोसेटी ने गोंड कला को देखा समझा और उसे देख कर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने हरि बोल के उद्घोष के साथ सभी लोगों का अभिवादन किया।

अनुवादक बने मुख्य कार्यपालन अधिकारी

सीईओ अक्षय डिगरसे ने अनुवादक के रूप में कार्य करते हुए रोसेटी की अंग्रेजी को हिंदी तथा ग्रामवासियों की हिंदी को अंग्रेजी में अनुवाद कर आपस में संवाद सार्थक करवाया। उन्होंने रोसेटी को गोंड चित्रकला तथा बैगा गुदना कला के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें बैगाचक में भ्रमण कर बैगा संस्कृति समझने हेतु प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!