किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव संपन्न

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, एनसीआर दिल्ली की शाखा किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल, डिंडोरी में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को वार्षिक समारोह 2026 का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण आनंद और उमंग से भर गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता सरस, अध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ, जिसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। नृत्य, संगीत एवं विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों के आत्मविश्वास, अनुशासन तथा मंच सज्जा और कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। प्रस्तुतियों में बच्चों की प्रतिभा के साथ-साथ विद्यालय की समग्र शिक्षा प्रणाली का स्पष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।विद्यालय के निदेशक गणेश दुबे एवं प्राचार्या श्रीमती स्वेता दुबे ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए शिक्षकों एवं स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।विद्यालय के सचिव श्री आर्य वर्धन दुबे ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन बच्चों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का समापन हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। यह आयोजन किंडर गार्डन पब्लिक स्कूल, डिंडोरी के लिए एक गौरवपूर्ण एवं अविस्मरणीय क्षण साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!