जिला पंचायत के गेट पर लगा ताला, पुलिस तैनात

धरना प्रदर्शन को रोकने प्रसाधन ने उठाया कद

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिला पंचायत सीईओ और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद को लेकर अब कलेक्ट्रेट परिसर और जिला पंचायत प्रभावित हो रहे है। कल साथियों के साथ जब जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते कलेक्ट्रेट पहुंचे तब उन्हें SDM द्वारा बिना अनुमति नारेबाजी और धरना प्रदर्शन को लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। शुक्रवार को सुबह जिला पंचायत अध्यक्ष के विरोध प्रदर्शन और धरने की आशंका के चलते प्रशासन द्वारा जिला पंचायत के मुख्यद्वार के गेट पर ताला जड़ दिया गया। जिला पंचायत परिसर में अनावश्यक भीड़भाड़ और धरना आदि को रोकने गेट बंद कर दिया गया है और पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

जिला पंचायत प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गेट पर पुलिस के साथ तहसीलदार भी नजर रख रहे है। यह कार्रवाई जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते और सीईओ के बीच चल रहे विवाद की जा रही है।

जानकारी में एसडीएम ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी, जिसे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला पंचायत परिसर में किसी भी अवांछित व्यक्ति के प्रवेश को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

प्रशासन ने अनुमति निरस्त की, सुरक्षा बढ़ाई

सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते गाड़ी से जिला पंचायत पहुंचे और उन्हें अंदर जाने दिया गया। पिछले दो-तीन दिनों से अध्यक्ष ‘एक बगिया मां के नाम’ योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष को धरना प्रदर्शन की अनुमति तो प्रशासन द्वारा नहीं दी गई है फिर भी प्रशासन को अंदेशा है कि अनुमति के बगैर भी रुदेश परस्ते और समूह की महिलाएं प्रदर्शन कर सकती है जिसे रोकने के लिए प्रशासन एतिहात के चलते सुरक्षा के विशेष इंतजाम कर रहा है। वही रुदेश परस्ते योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अपने दावों पर अड़े हुए है। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के बाद भी वे लगातार प्रशासन का विरोध कर रहे है और दबाव में नहीं आ रहे है।

प्रशासन ने कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत परिसर दोनों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। परिसर में प्रवेश केवल कार्ड देखकर ही दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!