कार चालक करवा रहा इलाज, जबलपुर किया गया रेफर

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, शुक्रवार को सुबह करीब 9बजे गाड़ासरई थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में जबलपुर अमरकंटक नेशनल हाई वे के किनारे पैदल नर्मदा परिक्रमा कर रहे युवक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर से परिक्रमावासी बहुत ऊपर तक उछलकर नीचे गिरे जिससे वो घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टक्कर मारने वाली कार के चालक ने पहुंचाया। वाहन चालक से इलाज कराने की शर्त पर परिक्रमावासी ने पुलिस में एफ आई आर दर्ज नहीं करवाई।पुलिस ने कार को थाने में खड़ा करवाया है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद परिक्रमावासी को जबलपुर रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिक्रमावासी ने ढाई महीने पहले ओंकारेश्वर से परिक्रमा शुरू की थी। परिक्रमावासी विजय शर्मा पिता बाबू लाल शर्मा उम्र 46वर्ष कृषि उपज मंडी के पीछे वार्ड क्रमांक 18 शाजापुर के रहने वाले है। ओंकारेश्वर से 76दिन पहले नर्मदा परिक्रमा शुरू की थी उनके साथ में चल रहे प्रतीक पांड्या निवासी धार ने बताया कि परिक्रमा में करीब 35 परिक्रमावासी साथ चल रहे थे। हम दोनों कुछ पीछे पीछे चल रहे थे तभी अमरकंटक तरफ से डिंडोरी जा रही कार क्रमांक सी जी 12 ए एस 6303 ने टक्कर मार दी। कार चालक कुल भूषण कपूर जबलपुर के रहने वाले है साथ में है इलाज कराने का वादा किया है। वहीं कुल भूषण ने बताया कि पहली बार दुर्घटना हुई है मुझे खुद दुख हो रहा है। मैं पूरा इलाज कराउंगा। ड्यूटी डॉक्टर ए के वर्मा ने बताया कि पैर की हड्डी टूट गई है, प्राथमिक उपचार करके जबलपुर रेफर किया जा रहा है।

