अवैध शराब: बस स्टैंड से अवैध शराब सहित वाहन जप्त

आबकारी विभाग की कार्यवाही

जिला मुख्यालय में बड़े शराब माफिया बिकवा रहे अवैध शराब

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को आबकारी विभाग डिंडौरी द्वारा वृत्त डिंडौरी अंतर्गत बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में सघन कार्रवाई की गई। इस दौरान नरेश बर्मन पिता छोटे लाल, निवासी वार्ड क्रमांक 9 डिंडौरी के कब्जे से एक बिना नंबर की नीले रंग की एक्टिवा की डिक्की में रखे 10 पाव देशी मदिरा एवं 14 पाव जीनियस रम बरामद की गई। शराब के साथ एक्टिवा वाहन को भी जप्त किया गया।

वही एक और आरोपी आरिफ खान पिता हिजबुल रहमान, निवासी वार्ड क्रमांक 4 डिंडौरी के कब्जे से 7 पाव जीनियस रम जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ‘क’ के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सम्हर सिंह धुरवे, आरक्षक छिद्दी लाल झारिया, रामभरोस ठाकुर, करिश्मा सलामे, मनीष उईके, नगर सैनिक टोक सिंह मरावी एवं कोता बाई उपस्थित रहे।

जिला मुख्यालय में बड़े शराब माफिया बिकवा रहे अवैध शराब

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा नगर में शराब की बिक्री पर रोक के बाद भी अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जब भी सघन कार्यवाही की जाती है तब अवैध शराब और आरोपी पकड़े जाते है। किंतु अब तक डिंडोरी पुलिस और आबकारी विभाग इसका पता नहीं लगा पाई है कि आखिर ये अवैध शराब आती कहा से है। जिला मुख्यालय में अवैध शराब आसपास की सरकारी विदेशी शराब की दुकानों से ही शराब लाई जाती है, जाहिर तौर पर 7 और 10 पाव शराब अन्य प्रदेशों से तो लाई जाती है। जिला मुख्यालय में बड़े शराब माफियाओं का मकड़जाल फैला हुआ है आबकारी विभाग और पुलिस आरोपियों से उनकी जानकारी लेना भी जरूरी नहीं समझती है इसके पीछे क्या वजह है समझी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!