जिले के 28 उप स्वास्थ्य केंद्रों की ANM को नोटिस जारी

28 उप स्वास्थ्य केंद्रों की टीकाकरण उपलब्धि लक्ष्य से 70 प्रतिशत कम

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पाण्डेय द्वारा जिले स्तर पर एचएमआईएस पोर्टल आधारित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा में पाया गया कि अप्रैल से अक्टूबर 2025 की अवधि में जिले के कुल 28 उप स्वास्थ्य केंद्रों की पूर्ण टीकाकरण उपलब्धि निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 70 प्रतिशत से कम रही है। इस लापरवाही एवं कार्य में उदासीनता को गंभीर मानते हुए सीएमएचओ ने सभी 28 उप स्वास्थ्य केंद्रों में पदस्थ एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं तथा उन्हें कार्य में आवश्यक सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम के लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

जिन ANM को नोटिस जारी किया गया है :

विकासखंड अमरपुर:

हेमलता सैयाम (बोधघुंडी), पार्वती परस्ते (खैरदा),
यशोदा सरैया (मोहनझिर) राजश्री पटेल (खजरी)

विकासखंड बजाग:

संगीता उइके (बोन्दर)

विकासखंड डिंडौरी:
गंगावती सैयाम (चिचरिंगपुर), सरस्वती नायक (लौंदाझिर), प्रियदर्शनी दुबे, लक्ष्मी पेन्द्रो (नरियामाल),
राजकुमारी धुर्वे, रौशनी धुर्वे (पडरियामाल),
रंजना गवले (रूसामाल)
श्यामलता, नेमकली पट्टा, सिलोचना धुर्वे, नमिता मरकाम (नगर पंचायत डिंडौरी)

विकासखंड करंजिया:
उमा ठाकुर (जाडासुंग),
जानकी धुर्वे (बुंदेला),
राधा मार्को, त्रिवेणी पन्द्राम (करंजिया),
सुषमा मार्को (बरनई),
जयमति आर्मी (सडवाछापर), त्रिवेणी मरपाची (पाटन रैयत), विमला तेकाम (मेढाखार)
क्रांति धुर्वे (कबीर)

विकासखंड मेहंदवानी:
जानकी वनवासी (चौबीसा)
आराधना जंघेला (सारसडोली)

विकासखंड समनापुर :
चंपा धुर्वे (समनापुर),
मीरा धुर्वे (कंचनपुर),
सुनीता मरावी (उमरिया)
देवकी करचाम (मझगाँव)

विकासखंड शहपुरा :

दिव्या परस्ते (बढईगढ),
प्रेमलता झारिया (गुतलवाह)
वर्षा तिवारी (चंदवाही)

सीएमएचओ डॉ. पाण्डेय ने स्पष्ट किया है कि टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं है, और सभी स्वास्थ्य केंद्रों को समयसीमा में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!