साकेत नगर और हंस नगर, शहरी क्षेत्र में शामिल होगे
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, नगर परिषद डिंडोरी की सीमा में देवरा ग्राम पंचायत के साकेत नगर और हंस नगर को सम्मिलित कर नगर परिषद को नगर पालिका में उन्नयन किए जाने का प्रस्ताव नगर परिषद द्वारा सर्वसम्मति से पास कर, उक्त संबंध में आगाभी कार्यवाही करते हुए प्रस्ताव का अनुमोदन कर अनुशंसा सहित प्रदेश शासन को भेजने का अनुरोध जिला कलेक्टर से करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस ने एक पत्र कलेक्टर को सौंपा। उक्त प्रस्ताव पर जिला कलेक्टर की अनुशंसा के उपरांत प्रदेश शासन नगर परिषद के उन्नयन की आगामी प्रक्रिया करेगा।

नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि जिला कलेक्टर द्वारा शासन को प्रस्ताव की अनुशंसा कर भेजने के बाद जल्दी शासन नगर परिषद को नगर पालिका में उन्नयन कर देगा जिससे साधनों और संसाधनों में वृद्धि होगी जिससे नगर विकास की संभावनाएं और अधिक बढ़ जाएगी। इस प्रक्रिया जो जल्दी से जल्दी पूर्ण करने नगर परिषद संकल्पित है सभी पार्षदों द्वारा सर्व सम्मति से प्रस्ताव की पारित किया गया है ताकि नगर का अधिक से अधिक विकास हो सके।


