बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिले के ग्रामीण अंचलों में नेटवर्क की समस्या होने से गांवों के निवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। चुकी शासकीय योजनाओं का सत्यापन आदि कार्य ऑनलाइन होने के साथ साथ केवाईसी आदि के दौरान ओ टी पी के लिय भी लोगो को परेशान होना पड़ता है जिससे लोग शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से भी वंचित रह जाते है। नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे खारीडीह के ग्रामीणों जिला कलेक्टर से समस्या के निराकरण कराने की मांग करते हुए जियो टावर लगवाए जाने की मांग की।

ग्रामवासियों ने दिए गए ज्ञापन में कहा है कि हम समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत खारीडीह अनुरोध करते हैं कि ग्राम पंचायत की जनसंख्या लगभग 3000 है जिसमें से लगभग 200 पेंशन हितग्राही, 200 लाडली बहना योजना, 200 बैगा माता पोषण आहार योजना इन सभी योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन हेतु नेटवर्क की आवश्यकता है। हमारे यहां 2 साल पहले बीएसएनल का टावर लग चुका है। मगर सितंबर माह में टावर चालू होने के बाद भी सिर्फ 5 दिन टावर चालू रहा एवं आज तक टावर बंद है।
बीएसएनएल के अधिकारियों को अनेक बार फोन के माध्यम से सूचना देने के बाद भी आज तक उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई इससे हम समस्त ग्रामवासी परेशान है एवं समग्र आईडी केवाईसी, पीएम किसान सम्मान निधि केवाईसी, जॉब कार्ड केवाईसी, राशन केवाईसी, पट्टा केवाईसी नहीं कर पा रहे हैं हमारे यहां नेटवर्क का अभाव है। ग्राम पंचायत का क्षेत्रफल करीब 11 किलोमीटर में फैला हुआ है और जिओ का टावर हमारे ग्राम पंचायत से 5 किलो मीटर दूर गोपालपुर में है। उसी टावर से सभी ऑनलाइन कार्य होते है और हमको किसी भी कार्य के लिए 5 किलोमीटर गोपालपुर जाना पड़ता है। सभी शासकीय योजनाओं में नेटवर्क के बिना कोई भी काम नहीं होता अतः जिला कलेक्टर से हमारी मांग है कि हमारे यहां जिओ का टावर लगवाया जावे। ताकि हम ग्रामवासियों को नेटवर्क सुविधा मिलने के बाद सभी शासकीय योजनाओं का सुचारू ढंग से संचालन किया जाए।
