
बंद और विरोध प्रदर्शन का व्यापारियों ने किया समर्थन
सुबह से दोपहर एक बजे तक दुकान बंद शिक्षक प्रशांत साहू को गिरफ्तार करने की मांग
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, अमरपुर सांदीपनी विद्यालय के शिक्षक द्वारा छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में आरोपी शिक्षक प्रशांत साहू के विरुद्ध FIR दर्ज हो है है पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिसको लेकर अमरपुर बंद किया गया है।
गुरुवार को सुबह से दोपहर एक बजे तक दुकान बंद कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं और तत्काल प्रशांत साहू को गिरफ्तार करने का मांग की जा रही हैं।

अमरपुर के लोगों ने घटना का विरोध करते हुए प्रशासन को शिक्षक की गिरफ्तारी हेतु ज्ञापन सौंपा। बुधवार को ग्रामीणों व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों के व्दारा जनपद पंचायत अमरपुर कार्यालय में अतुल हरदहा चौकी प्रभारी और एसडीओ को कलेक्टर के नाम से ज्ञापन सौंपकर प्रशांत साहू को तत्काल गिरफ्तार करने का मांग की।ज्ञापन में लिखा गया हैं, कि दिनांक 24/11/2025 को संदीपनी विद्यालय अमरपुर के शिक्षा द्वारा छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज व्हाट्सएप में भेजने के संबंध में शिकायत के बाद भी शिक्षक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया हैं। साथ में इसमें सम्मिलित दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं हो रही हैं और ना ही पदस्त प्राचार्य को नहीं हटाया गया हैं। अतः अनुरोध हैं कि दोषी शिक्षकों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए एवं इसमें सम्मिलित दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कर उन्हें भी हटाया जाए तथा पदस्थ प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए अन्यथा दिनांक 27 /11/ 2025 दिन गुरुवार को अमरपुर बजार बंद कर विरोध प्रदर्शन करने का आवाहन किया गया था। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है और आरोपियों पर कार्यवाही को लेकर बंद को व्यापारियों और सभी जन सामान्य का व्यापक समर्थन मिल रहा है।
बलराम राजपूत की रिपोर्ट

