सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, 31अक्टूबर, 2025,
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर 2025 को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। यह दिवस भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया। इस अवसर पर जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये।

जिसमें 31 अक्टूबर 2025 को सुबह 11 बजे कलेक्टर श्रीमती भदोरिया ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी को“राष्ट्रीय एकता दिवस” की शपथ दिलाई। साथ ही “रन फॉर यूनिटी”का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया।
समस्त पुलिस स्टेशनों में शुभारंभ समारोह, एकता शपथ ग्रहण समारोह, स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की फोटो प्रदर्शनी, वृक्षारोपण, रैलियाँ, एकता दौड़, निबंध, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गये।
“रन फार यूनिटी” को दिखाई गई हरी झंडी

शुक्रवार को जिले में देश के प्रथम गृहमंत्री स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर “रन फार यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया। कलेक्ट्रेट परिसर से मैराथन दौड़ को हरी झंडी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दिखाई। डिंडोरी कालेज में मैराथन दौड़ का समापन किया गया। इसके बाद मौजूद सभी लोगों को एकता और साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और वृक्षारोपण किया गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, सी ई ओ दिव्यांशु चौधरी ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई। कलेक्ट्रेट तिराहे से नगर में होते हुए बस स्टैंड होते हुए कालेज मैदान पहुंची।

विधायक बोले देश की एकता के लिए साथ में दौड़ जरूरी
विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की एकता के लिए हम सब को साथ में दौड़ने की जरूरत है।दौड़ने से शरीर भी स्वस्थ रहता है। युवाओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, नशे से दूर रहे, अपने जिले, गांव, देश का नाम रोशन करे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरीके से अलग अलग रियासतों को मिलाने का काम किया और उससे एक देश का निर्माण हुआ उनसे प्रेरणा लेकर हम सभी को काम करना चाहिए।
आयोजन में विधायक रहे उपस्थित

आयोजन में डिंडोरी क्षेत्र के विधायक ओमकार सिंह मरकाम विशेष तौर पर उपस्थित रहे उन्होंने मैराथन में भी हिस्सा लिया और सहभागियों के साथ दौड़ते दिखाई दिए वही उन्होंने शपथ भी ली और वृक्षारोपण कर शासन प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहे।

