शहपुरा पुलिस का जुए के अड्डे पर छापा, लाखों का खेल 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

शहपुरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, शहपुरा, प्राप्त जानकारी के अनुसार शहपुरा पुलिस 23 अक्टूबर की देर रात मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी पर निवास रोड स्थित तेंदूपत्ता गोदाम के सामने MPT के पास जुआ खेल रहे लोगों पर पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा। इस छापे में जुआ खेलते हुए 9 जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए। जो नोटों की गड्डियों के साथ मौके पर बैठकर जुए का दांव लगा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार छापेमारी में पुलिस ने मौके से ₹3,74,050/- नकद राशि और 6 वाहन जब्त किए। बताया जाता है कि पुलिस टीम के अचानक छापे से घबराकर जुआरीयो ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की घेराबंदी से कोई बच नहीं पाया और पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पकड़े गए आरोपीयो के नाम नवीन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, मुकेश पाल, जय गुप्ता, आनंद अग्रवाल, ब्रजेश कुमार, प्रदीप विश्वकर्मा, कवींद्र साहू और विजय है। सभी के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

छापामारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, सहायक उपनिरीक्षक विपिन जोशी, राकेश यादव, नंदकिशोर झरिया, प्रधान आरक्षक कमलेश मरावी और आरक्षक अभिषेक पांडे की प्रमुख भूमिका रही।पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि “अनैतिक गतिविधियों पर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में जुए, सट्टे और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!