बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम औरई में पुलिस ने एक जुआ फड़ पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्त में लिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को 4.35 हजार का मशरुका बरामद हुआ है जिसमें 21 हजार रुपए नगद और आरोपियों के 6 वाहन शामिल है। इस दौरान जुआ खेलते हुए 10 आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आए है। जिनके नाम चंदन चौधरी, रामकुमार चौधरी, नारायण पांडे, विपिन गवले, इसराइल खान, करामत अली, गोलू उर्फ रामप्रसाद यादव, सलीम खान और गोपाल बघेल बताए जा रहे है। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा धारा13 जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


