कोतवाली पुलिस को लंबे समय से है आरोपियों की तलाश
हिमांशु पटेल, नवीन झरिया,सागर ठाकुर
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, 24 अक्टूबर, 2025, प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली डिंडौरी में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 298/2025, धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. इजाफा धारा 316(5), 336(3), 338 बी.एन.एस. के प्रकरण में तीन आरोपी लंबे समय से फरार चल हैं। डिंडोरी कोतवाली पुलिस इन आरोपियों का सुराग लगाने में अब तक असफल रही है। अब पुलिस ने आमजन के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ईनाम की घोषणा की है।
फरार आरोपीयो के नाम (1) हिमांशु पटेल, पिता नरेश पटेल, निवासी ग्राम सेमरखापा वार्ड क्रमांक 13, थाना मंडला, जिला मंडला, (2) नवीन झारिया, पिता शिवदयाल, निवासी ग्राम आमाडोंगरी, खेरमांई मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 04, जिला मंडला, (3) सागर ठाकुर, पिता खेमकरण ठाकुर, निवासी ग्राम शाहपुर, जिला डिंडौरी है।
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडौरी, श्रीमती वाहिनी सिंह (भा.पु.से.) ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रत्येक आरोपी पर 1,000 नगद इनाम की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह ने बताया कि जो भी व्यक्ति इन फरार आरोपियों के संबंध में सार्थक एवं सत्य सूचना देगा, जिससे उनकी गिरफ्तारी संभव हो सके। उसे उक्त पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। यदि सूचना देने वाला व्यक्ति चाहेगा तो उसका नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।


