बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, पुलिस कप्तान के निर्देशन में डिंडोरी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही। अवैध शराब तस्कर द्वारा ले जाई जा रही शराब आटो में पकड़ी गई, संदिग्ध व्यक्ति के घर पर पुलिस की दबिश में बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिलने की जानकारी सूत्रों से प्राप्त हो रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 13 पेटी अवैध शराब। की बरामदगी की गई है साथ ही एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। सूत्रों की माने तो अवैध कारोबार में कई सफेदपोश शामिल हो सकते है, पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर की जा रही कार्यवाही में कोतवाली पुलिस की यह बड़ी सफलता है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की विवेचना कर आगामी कार्यवाही में जुटी है।

