बजाग पुलिस ने जब्त किया 10 किलो गांजा

विक्रमपुर में खेत में लगे थे पेड़, NDPS के तहत कार्यवाही

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विक्रमपुर में सुबह सुबह मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि संदीप पिता बलवंत बनवासी उम्र 26 वर्ष निवासी विक्रमपुर ने अपने घर के पीछे बाड़ी में मादक पदार्थ गांजा के चार पेंड़ अवैध रूप से लगा रखे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बजाग के मार्गदर्शन में थाना बजाग के पुलिस स्टॉफ ने सूचना की तस्दीक की जिसमें संदीप बनवासी अपने मकान के पीछे बाड़ी में 4 गांजा पेंड़ लगाए हुए पाया गया।

जिसे गवाहों के समक्ष मौके की कार्यवाही कर तौला जिसमें चारो पेंड़ गांजा मादक पदार्थ का डंठल सहित वजन 10.690 किलो ग्राम था, जिसे जप्त किया गया तथा आरोपी को अभिरक्षा में लिया गया

कार्यवाही में थाना बजाग स्टॉफ सब उप निरीक्षक रमेश कुड़ापे, प्रधान आरक्षक शिवा पटेल, आरक्षक महेन्द्र, अरविंद वाटिया, वाहन चालक आकाश अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!