
बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, जिलाकलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।जिला चिकित्सालय पहुंची जिला कलेक्टर ने इमरजेंसी वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र, आईसीयू वार्ड, इमरजेंसी कक्ष, ओपीडी, एक्स-रे कक्ष, दवाई वितरण केंद्र, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। जिला चिकित्सालय में उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी को चिकित्सालय में साफ सफाई, पर्याप्त लाइट व्यवस्था समय पर किए जाने एवं ड्यूटी डॉक्टर, आवश्यकता के अनुसार चिकित्सालय में उपस्थित रहे जिससे अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का समय पर इलाज हो सके, यह निर्देश दिया गया।जिले कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय राज सहित स्वास्थ अमला उपस्थित था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना तथा मरीजों को दिवाली की शुभकामनाएं दी।




