बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई हैं। घटना जबलपुर अमरकंटक मार्ग के ग्राम बिझोरी की बताई जा रही हैं जहां बाइक और माल वाहक ऑटो की आमने सामने भिड़ंत हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन लोगों में एक युवक की मौत हो गई वही दो घायल है वही माल वाहक ऑटो चालक की भी मौत हो गई।

बताया जाता है कि घटना गाड़ासरई थाना क्षेत्र की ग्राम बिझौरी की हैं। घटना में दो लोगों की मौत हो गई हैं। बाइक चालक की मौत हुई है और उसमें सवार एक युवक और एक युवती घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय डिंडोरी में भर्ती किया गया हैं और इलाज चल रहा हैं। घटना की आगे की कारवाई में गाड़ासरई पुलिस जुट गई हैं।

डिंडोरी जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉ शुभम परोहा ने जानकारी दी है कि दो लोगों को मृत हालत में ही जिला अस्पताल लाया गया था और दो घायल है। जिनमें एक युवक और एक युवती हैं, उन्हें सिर हाथ में चोट है इलाज चल रहा हैं। मृतकों में सुफल परडा उम्र 23 वर्ष निवासी पिंडरुखी, अरविंद परस्ते उम्र 22 साल निवासी बिलाईखार,घायलों के नाम प्रियंका और सतीश बताए जा रहे है।


