बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने ग्राम खिरसारी भर्रा में जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को पकडा है।
पुलिस के अनुसार विगत दिवस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खिरसारी भर्रा में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर दबिश दी गई। जहां कुछ लोग जुआ खेलते हुये मिले, जो पुलिस को देख कर भागने लगे, जिन्हे घेराबंदी कर दौडकर पकडा गया। पूछताछ में जुआरियों ने अपना नाम जगदीश पिता टोपन दास रोहरा उम्र 48 साल निवासी क्रमांक 09 नर्मदागंज डिण्डौरी, साहिल खान पिता हैदर अंसारी उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 मस्जिद मोहल्ला डिण्डौरी एवं समीम कुरैशी पिता शेख शोकत कुरैशी उम्र 47 साल निवासी क्रमांक 12 मंडला स्टैण्ड डिण्डौरी बताया। अन्य जुआरी अधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। जुआ फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं नगद 1730 रूपये मिले। आरोपी जगदीश के पास से 2000, साहिल के पास से 1100 रूपये एवं समीम के पास से 1000 रूपये नगद को मिलकर कुल 5830 रूपये जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 (क) जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
बजाग ब्रेकिंग:
बजाग मुख्यालय पर फिर शुरू हुआ जुआ। प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा है जुआ। गौरतलब है कि विगत दिनों बजाग मुख्यालय में एक नेता के घर पर बड़ा जुआ पकड़ा गया था जिसमें नगर के कई जाने माने लोग गिरफ्तार किए गए थे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित विशेष टीम ने उक्त कार्यवाही की थी जिसके बाद थाना प्रभारी को हटाया गया था, सूत्रों से खबर है कि अब दो राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा मिलकर जुआ खिलाया जा रहा।


