कोतवाली पुलिस का सामाजिक सरोकार की दिशा में प्रभावी कार्य

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, कोतवाली पुलिस ने सामाजिक सरोकार की दिशा में प्रभावी कार्य किया है। बताया गया है कि सोमवार को सविता नामदेव पति नेमचंद नामदेव उम्र 51 साल निवासी ग्राम किसलपुरी घबराते हुए थाना पहुंची थी। जहां उन्होंने बताया था कि वह डिंडोरी से सोना चांदी खरीद कर ऑटो में बैठ अपने घर जा रही थी। ऑटो से उतरते समय गलती से उसका बैग अनजान ऑटो में छूट गया था। बैग में सोने चांदी के आभूषण और मोबाइल रखे थे।जिससे महिला बहुत चिंतित थी।महिला के मुताबिक उसने दिवाली त्यौहार हेतु सोना चांदी के आभूषण खरीदे थे, जिनमे चांदी की चैन कीमती 7 हजार, चांदी की अंगूठी कीमती 1 हजार, नगदी रूपए कीमती 5 हजार और मोबाइल कीमती 15 हजार बैग में था।

सूचना पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली डिंडोरी दुर्गा प्रसाद नागपुरे के आदेश पर 100 डायल ड्यूटी में तैनात प्रआर 128 शंकर लाल बनवासी एवं पायलट देवेन्‍द्र बैरागी, आरक्षक शुभांक द्विवेदी आशीष,रामसिंह अहिरवार को तत्काल अज्ञात ऑटो में छुट गए सामान की पता तलाश करने हेतु रवाना करते हुये यातायात प्रभारी सुभाष उईके को घटना के संबंध में सूचित किया। जिसके बाद कोतवाली और यातायात अमले ने संयुक्त रूप से तत्‍परता दिखाते ऑटो की पतासाजी शुरू कर दी। इस दौरान ट्रैफिक आरक्षक कमलेश अहिरवार ने बैग में छूटे मोबाइल पर संपर्क किया, जो मोबाइल ऑटो में बैठी अन्य महिला राधा चौहान पति चंदन चौहान उम्र 30 साल निवासी वार्ड नंबर 11 गोकुल मोहल्ला डिंडोरी ने उठाया और बताया की बैग उसके पास सुरक्षित है। जिससे सम्पर्क करके सकुशल बैग वापस लाकर सविता नामदेव को सौंपा गया।जिसमें सभी आभूषण और अन्य सामग्री सुरक्षित पाई गई। पुलिस की कार्यवाही से संतुष्‍ट होकर महिला द्वारा पुलिस विभाग को धन्‍यवाद व्‍यक्‍त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!