दीपावली के पहले अमानक और मिलावटी मिठाई विक्रय पर रोक लगाने विभाग निष्क्रिय

स्वच्छता मानकों को हासिये पर रखकर तैयार हो रही त्यौहारों की मिठास

कारखानों और दुकानों की सेंपलिंग भी नहीं

लोगों की सेहत से खिलवाड़

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, दीपावली के नजदीक आते ही बाजार में मिलावटी मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की भरमार हो जाती है। खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता को दरकिनार कर दुकानदार मिलावटी, दूषित और अमानक मिठाइयों का भी विक्रय करते है। बाबजूद इसके स्वास्थ विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है और खाद्य सुरक्षा अमला भी बेसुध नजर आ रहा है। इसका फायदा मिष्ठान दुकानदार उठा रहे हैं और लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।





दिवाली पर दूध, मावा-मिठाई समेत खाद्य सामग्री की जांच के लिए टीमें मैदान में उतरेंगी। इसे लेकर फूड कंट्रोलर दिनेश श्रीवास्तव ने सभी कलेक्टरों को भी लेटर लिखा है। लेटर के बाद भोपाल में टीमें मैदान में उतर गई हैं। होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी पर जांच के साथ ही ट्रेनों पर भी नजर रखी जाएगी। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से भोपाल में हर साल अमानक मावा पहुंचता है।
फूड कंट्रोलर श्रीवास्तव ने लिखा में कहा है कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियम 2011 का कड़ाई से पालन कराया जाए। पत्र में लिखा- त्योहारी सीजन में मिलावट की रोकथाम के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण हो। जिन प्रतिष्ठानों पर मिलावट या संदिग्ध सामग्री की आशंका हो, वहां से तत्काल नमूने लेकर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही अवैध रूप से खाद्य पदार्थ निर्माण करने वाले प्रतिष्ठानों पर भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में दुकानदार नकली मावा व मिलावटी मिठाई बेचते हैं। पूर्व में कई बार ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई भी हुई है। फिलहाल दीपावली को अब कुछ दिन ही रह गये हैं, लेकिन अभी तक दुकानों और मिठाई कारखानों का निरीक्षण और सेम्पलिंग आदि सतर्कता बरतने के कोई भी प्रयास प्रशासन की ओर से दिखाई नहीं दे रहे है।

नगर में बेख़ौफ़ चल रहे कारखाने

प्रशासन और विभाग की उदासीनता के बीच जिला मुख्यालय में ही मिष्ठान कारखाने चालू हैं। जहां बेख़ौफ़ तरीके से मिलावटी मावा से मिठाईयां बनाई जा रहीं हैं। इसके साथ ही यहाँ अंधेरे कमरों में दूषित वातावरण में गंदे पानी, बजबजाती गंदगी और अन्य स्वच्छता मानकों को हासिये पर रखकर त्योहारों की मिठास तैयार की जा रही है।

इन पदार्थों में मिलावट की आशंका

दिवाली के दौरान जिन खाद्य पदार्थों का उपयोग अधिक होता है,उन्हीं में मिलावटी की गुंजाइश अधिक रहती है।इनमें दूध, मावा, मिठाई, तेल, मसाले, गिफ्ट हैम्पर, ड्राईफ्रूट, चॉकलेट, बिस्किट,नमकीन आदि की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!