पंडरीपानी में 20 दिनों से बंद है लाइट, बैगा आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, करंजिया विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पंडरी पानी के वन ग्राम लद्रदादर में 15 से 20 दिनों से लाइट बंद है।ग्रामीणों के द्वारा बताया गया है कि यहां बहुत दिनों से लाइट बंद है और हम अंधेरे में रहते हैं। अब सरकारी की तरफ से मिट्टी तेल की आपूर्ति भी नहीं की जा रही है। बारिश का समय है वन क्षेत्र से घिरे गांवों में जीव जंतु से लेकर वन्य प्राणियों का भी खतरा हमेशा बना रहता है, ऐसे में बिजली का उजाला होने से ग्रामीणों को काफी सहायता मिल जाती है। पर बैगा जनजाति बहुल ग्रामों की विद्युत विभाग द्वारा इसी तरह उपेक्षा की जाती है। दो चार दिनों तक लाइट का रहना तो यहां आम बात है पर जब 15 से 20 दिन हो जाते है तब लोगों की परेशानी बहुत बढ़ जाती है।

विद्युत मंडल के अधिकारियों को वन बहुल ग्रामों में कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे इस तरह की उपेक्षा की समीक्षा कर तत्काल इन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुचारू कराए जाने पर ध्यान देना चाहिए़। ग्रामीण अंचल में विद्युत खपत भी बहुत अधिक नहीं है तब भी इन ग्रामीण अंचलों की विद्युत आपूर्ति महीनों बंद रखा जाना अधिकारियों की जनजाति क्षेत्रों पर ध्यान नहीं दिए जाने का उदाहरण है। जिला प्रशासन को इस दिशा में विद्युत विभाग को उचित निर्देश दिए जाने चाहित ताकि जनजाति क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति मिल सके, ग्रामीण अंचल की समस्याओं का निवारण शीघ्र किया जावे।

पंडरीपानी से अनूप पंद्राम की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!