बजाग़ : प्रतिबंधित दवा की जांच के दौरान लाइसेंस की तिथि समाप्ति के बाद संचालित मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 7 अक्टूबर 2025, जिला कलेक्टर के निर्देश SDM बजाग़ रामबाबू देवांगन, तहसीलदार भरत सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी बजाग़ BMO विपिन राजपूत, फार्मासिस्ट रवि राठिया, बीपीएम लल्ला यादव, राजस्व निरीक्षक बजाग़ बलिराम साहू एवं हल्का पटवारी नर्मदा मुरली की उपस्थिति में मेडिकल दुकान संचालक एवं दवाई विक्रेताओं की दुकान का लाइसेंस एवं शासन से प्रतिबंधित दवाई का मौके पर निरीक्षण किया गया एवं पंचनामा तैयार किया गया। जिसमें साईं मेडिकल स्टोर, श्री साईं मेडिकल स्टोर, सेजल मेडिकल स्टोर, मोनी बाबा मेडिकल स्टोर, लक्ष्य मेडिकल स्टोर, आर्या मेडिकल स्टोर, सभी के लाइसेंस एवं भंडारण क्षमता की जांच की गई एवं प्रतिबंधित दवाइयां का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रतिबंधित दवाइयां कहीं भी नहीं मिली।

लाइसेंस की तिथि समाप्त होने के बाद भी संचालित दवा दुकान से दवाएं जप्त की

श्री साईं मेडिकल स्टोर के संचालक रूपेश साहू का लाइसेंस 30 जुलाई को समाप्त हो गया था, जिसके कारण दुकान में रखी सभी दवाइयां की सूची एवं संख्या लिखकर पंचनामा बनाकर बीएमओ बजाग एम तहसीलदार बजाग द्वारा जप्त करके , BMO बजाग के सुपर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!