रिटायर्ड प्रिंसपल के घर में लगी आग : किराना दुकान, घरेलू सामान और बाइक स्वाहा

गोरखपुर कस्बे में भीषण अग्नि कांड

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 7 अक्टूबर 2025, :मंगलवार को गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर कस्बे में एक रिटायर्ड शिक्षक (प्रिंसिपल) के घर में अचानक आग लग गई। घर में ही संचालित उनकी किराना दुकान और गृहस्थी के सामान के साथ एक बाइक, जलकर खाक हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय रिटायर्ड प्रिंसिपल कुंवर सिंह उनकी पत्नी और बेटे बहु घर में ही थे, अचानक से घर में आग फैलती देख घर के सदस्य बाहर भागे तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। जानकारी देते हुए कुंवर सिंह के दामाद विष्णु धुर्वे ने बताया कि मैं दूसरे गांव में रहता हूं, घटना की जानकारी मिलने पर आया तो देखा कि गृहस्थी का सारा सामान ,बाइक और किराना दुकान का माल जल गया है। बताया जाता है कि परिवार के पास दैनिक उपयोग का समान और कपड़े तक नहीं बचे है। घटना से घर भी का फर्नीचर और भवन भी प्रभावित हुआ है।

थाना प्रभारी जी एस उईके ने बताया कि परिवार से हुई चर्चा के अनुसार कुंवर सिंह घर पर पूजा पाठ करते थे। पूजा वाले कमरे में दीपक जल रहा था और वे दोपहर में आराम करने लगे तभी दोपहर लगभग 2 बजे आग लगी, संभवतः उसी दीपक से आग लगी है। घटना के दौरान घर के सभी सदस्य बाहर निकल आए थे, परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पड़ोसियों ने आग बुझाने के प्रयास किए, आग पर काबू पाने तक परिवार का अधिकांश समान जल कर खाक हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है परिवार वालों की जानकारी के अनुसार हुई घटना से हुए नुकसान का भी आंकलन किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्यवाही की जावेगी घटना में जानमाल को नुकसान नहीं पहुंचा है और परिवार के लोग भी सुरक्षित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!