9 अक्टूबर को बसपा द्वारा कांशीराम जी का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 7 अक्टूबर 2025, बीएसपी जिला इकाई डिंडोरी द्वारा बसपा के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहेब का 19 वा महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाएगा। 9 अक्टूबर 2025 दिन गुरुवार को दरबार हाल,सीबाई पास रोड पर आयोजित कार्यक्रम में विचार संगोष्ठी आयोजित की जायेगी।

जिसके मुख्य अतिथि होंगे माननीय शिवकुमार वर्मा, जोन प्रभारी सतना विशिष्ट अतिथि प्रताप सिंह आर्मो जिला प्रभारी बसपा डिंडोरी, अंसार अहमद जिला प्रभारी बसपा डिंडोरी एवं विशेष अतिथि के रूप में ललित बनावल रमेश चंद्र सेन उपस्थित रहेंगे इस कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे मो. असगर सिद्दीकी जिला अध्यक्ष बसपा डिंडोरी। बीएसपी जिला इकाई डिंडोरी द्वारा अपील की गई है कि समस्त कार्यकर्ता इकठ्ठा होकर कार्यक्रम को सफल बनावे। यह जानकारी बसपा के महासचिव तुलसीराम साहू के द्वारा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!