कलेक्टर ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की

हेल्पलाइन निराकरण में डी-ग्रेड, बी-ग्रेड पर है वह दो दिवस के अंदर समस्याओं का निराकरण करे

परिवहन अधिकारी डिंडौरी को, बिना अनुमति के समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 6 अक्टूबर 2025,कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय कार्यों और योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, एसडीएम शहपुरा श्री एैश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर अक्षय डिगरसे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा से हुई, जिसमें कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-सीमा का पालन करते हुए प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों की समस्यायों का निराकारण सरलता से हो सके। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि जिन विभागों की सीएम हेल्पलाइन निराकरण में डी-ग्रेड, बी-ग्रेड पर है वह दो दिवस के अंदर समस्याओं का निराकरण कर ए-ग्रेड में आने का प्रयास करे। साथ ही साथ जिन विभागों के सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण 50 दिवस, 100 दिवस एवं अधिक दिवस वाले प्रकरणों का तुरंत निराकरण किया जाए।

समीक्षा के दौरान जनपद पंचायत समनापुर, बजाग, करंजिया, शहपुरा की प्रगति अच्छी न होने पर जनपद पंचायत सीईओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी के साथ परिवहन अधिकारी डिंडौरी को, बिना अनुमति के समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी के साथ जिन विभागो के द्वारा सीएम हेल्प लाइन के प्रकरण नॉन अटेंड किये गये उन्हे भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

अग्रणी बैंक प्रबंधक को भी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण का समय पर निराकरण न करने पर बैंकर्स के संबंधित बैंक मैनेजर के द्वारा लापरवाही करने पर आरएनए संभागीय अधिकारी को पत्र लिखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की बारीकी से समीक्षा करते हुए जिले में जांच-परीक्षण, दवा की उपलब्धता, अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया और आगामी बैठक में विभागीय डॉक्टर, कर्मचारी, स्टाफ नर्स, स्वास्थ्य केंद्र आदि कि जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग को समन्वय के साथ कार्य करें ताकि लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को विशेष ध्यान देकर निराकरण करे।

उन्होंने पीएम जनमन आवास योजना की प्रगति पर चर्चा की और जनपद स्तर पर निमार्णधीन पीएम आवासों को प्रदाय की जाने वाली किश्तों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि पात्र हितग्राहियों को शेष राशि का भुगतान सुलभता से किया जा सके।

इसी क्रम में उन्होंने प्रत्येक जनपद एवं ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कर्मयोगी केंद्र की दिवारों पर शासन के दिशा निर्देशों को पेंटिग करने के निर्देश दिए। ताकि आम जनता को शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने अधिकारियों को ग्राम स्तर पर व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने और अभियान को सफल बनाने हेतु सक्रिय प्रयास करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी समय में आने वाले त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए मेडिकल स्टोर, क्लीनिक, स्वास्थ्य केंद्र का नियमित जांच करने औषधि निरिक्षक को संबंधित एसडीएम के साथ मिलकर कार्य करने का निर्देश दिए। कलेक्टर ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए की किसी भी विभाग की समाचार पत्र पर जानकारी प्रकाशित होने पर उसका वास्तविक जवाब कलेक्टर कार्यालय में जमा करे। ताकि उसका निराकरण किया जा सके।

बैठक के अंत में कलेक्टर ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जिन विभागों की प्रगति संतोषजनक नहीं है, वहां त्वरित सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि वे अपनी योजनाओं को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करें, ताकि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!