
बैगाचक एक्सप्रेस, डिंडोरी, 6 अक्टूबर 2025,, सामान्य वन मंडल डिंडोरी के अंतर्गत वन परिक्षेत्र डिंडोरी में सोमवार श्री पुनीत सोनकर वन मंडल अधिकारी डिंडोरी एवं श्री सुरेंद्र सिंह जाटव उपवन मंडल अधिकारी डिंडोरी के मार्गदर्शन में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 2025 कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं के पंजीयन से प्रारंभ हुआ जिसमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी, शासकीय हाई स्कूल मुड़की एवं राजूषा हायर सेकेंडरी स्कूल डिंडोरी के छात्र-छात्राओं का पंजीयन हुआ।

कार्यक्रम का विषयवस्तु “मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व एवं जैव विविधता पर रहा है जिसमें दो इवेंट्स चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का रखा गया कुल 32 छात्र-छात्राओं चित्रकला में एवं 20 छात्राओं के द्वारा भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया गया पंजीयन कार्यक्रम के पश्चात छात्र-छात्राओं एवं विद्यालयीन स्टाफ को स्वल्पाहार एवं चाय दिया गया इसके पश्चात निर्धारित समय से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सफल छात्रो को श्रीमान वन मंडल अधिकारी महोदय एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी प्राचार्य के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रमाण पत्र के साथ शील्ड प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में श्री अतुल बघेल वन परिक्षेत्राधिकारी डिंडोरी, श्री अश्वनी साहू जैव विविधता क्विज मास्टर डिंडोरी, शिव भजन लाल गोप वनपाल, शिवकुमार सांडया वनपाल, उदयभान मरावी वनपाल, सोमनाथ सिंह भारतीय वनपाल, नितिन सिंह मार्को वनपाल, शोभित राम बनवासी वनरक्षक,अमृतसिंह मसराम, पुन्नू लाल धुर्वे, टेक सिंह धुर्वे, मान सिंह मरावी, श्यामाचरण, भागचंद कश्यप, रामजीधर बढ़गैया, संजय मार्को, प्रमोद कुमार परस्ते, अरुण कुमार ठाकुर, श्रीमती खुशबू मरावी, श्रीमती गीता पेंद्रो, एवं प्रमोद दुबे उपस्थित रहे।

