शिवलाल मरकाम को बजाग थाना की कमान, टीआई तिग्गा सस्पेंड

क्षेत्र में अनैतिक गतिविधियों को संरक्षण देना पड़ा भारी

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 3 अक्टूबर 2025, SP वाहनी सिंह ने बजाग थाना प्रभारी अमृत लाल तिग्गा को सस्पेंड कर दिया है। टीआई तिग्गा पर क्षेत्र में अनौतिक गतिविधियों को संरक्षण देने के आरोप लग रहे थे। पिछले रविवार की रात बजाग मुख्यालय में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू के घर पर संचालित जुआ फड़ में रंगे हाथों जुआ खेलते दर्जन भर लोगों को एसपी की विशेष टीम ने पकड़ा था। जिसके बाद कयास लगाये जा रहे थे, कि बजाग TI पर गाज गिरना तय है।

हालांकि जुआ फड़ संचालन के पीछे राजनैतिक दबाब की बात भी सामने आई थी। यही राजनैतिक दखलंदाजी की वजह थाना प्रभारी की कुर्सी लील गई।फिलहाल बजाग निरीक्षक शिवलाल मरकाम की बजाग थाना प्रभारी के तौर भी तैनाती की गई है। जो पूर्व में भी बजाग पुलिस की कमान सम्हाल चुके हैं।

गौरतलब है कि लगातार मिल रहीं शिकायतों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देश पर रविवार देर रात गाड़ासरई और करंजिया थाना पुलिस की विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुये भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू के घर पर संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी थी और बिना दबाब ऑपरेशन 52 को अंजाम दिया।इस दौरान विशेष पहलू यह रहा कि ऑपरेशन 52 की जानकारी बजाग पुलिस को भी नहीं लग पाई। विशेष टीम द्वारा दी गई दबिश में मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद साहू सहित तानसिंह उम्र 35 साल निवासी ग्राम चुनपथरी, आकाश बघेल उम्र 32 साल निवासी ग्राम बजाग,पवन कांत पिता रामभरोस खाण्डे उम्र 39 साल निवासी पडरिया डोगरी ,अवराल अलवी पिता रज्जाक अलवी उम्र 40 साल निवासी ग्राम वार्ड 07 बजाग, विक्की कुमार साहू पिता भैयालाल साहू उम्र 34 साल निवासी ग्राम बजाग राम मंदिर के पास थाना बजाग,अजीत कुमार पिता सुशील साहू उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र 04 बजाग,कैलाश कुमार पिता श्री सोहन दास बसंत उम्र 26 साल निवासी ग्राम बजाग रैयत,धनेन्द्र गुप्ता पिता गणेश प्रसाद गुप्ता उम्र 29 साल निवासी ग्राम लोरमी छ0ग0, प्रियादास कुर्रे पिता दउवा राम कुर्रे उम्र 38 साल निवासी ग्राम सिमरिया थाना लोरमी जिला मुंगली छ0ग0,मनहरन साहू पिता अवधराम साहू उम्र 38 साल निवासी सरईसेन थाना कुकदुर जिला कबीरधाम छ0ग0,लाल बहादुर पिता राजेश कुमार अहिरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम बजाग रैयत, सत्यनारायण साहू पिता स्व0 रज्जू साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम बजाग के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!