खरगहना में मां काली प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन चल समारोह संपन्न

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 4 अक्टूबर 2025,जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत खरगहना में शारदीय नवरात्रि उत्सव के उपरांत परंपरानुसार एकादशी के दिन मां काली जी की प्रतिमाओं का विसर्जन चल समारोह अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया।

चल समारोह की शुरुआत सबसे पहले दुर्गा मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके बाद क्रमशः स्कूल मोहल्ला, किसान टोला,लाल माटी, होकर चल समारोह माई की गुजरी मां काली की प्रतिमाएं भक्तों की जयकारों, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजियों के बीच आगे बढ़ीं। सभी प्रतिमाएं अपने-अपने स्थानों से चलकर की ओर रवाना हुआ।

लाल माटी मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध का सजीव दृश्य देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। इसके उपरांत भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध और प्रतीकात्मक रावण दहन किया गया, जिसे देखने भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और मैदान में जय श्रीराम के गगनभेदी नारे गूंज उठे।

इसके बाद मां दुर्गा मां काली की प्रतिमाओं का पूरे ग्राम में भव्य भ्रमण कराया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आरती उतारी, पुष्प अर्पित किए और भक्ति गीतों व नृत्य के साथ विसर्जन यात्रा का स्वागत किया। पूरे ग्राम में धार्मिक उत्साह, भक्ति और उमंग का विशेष वातावरण बना रहा।
समिति का विशेष सहयोग बबलू गौतम, विपिन साहू, बलदाऊ गौतम, भूपेंद्र गौतम, रविंद्र गौतम, बद्री गौतम, विवेक पारष, लकी गौतम रवि गौतम, किशन परमार, शुभम परमार पिंकू गौतम सरवन गौतम, यथलेश पारष, तुषार गौतम शुभम गौतम मुकेश गौतम सतीश परमार पंकज गौतम विष्णु गौतम राम परमार राकेश गौतम प्रयाग गौतम सतीश गौतम सूरज गौतम राजेश गौतम सीताराम शिवचरण प्रधान संतु नंदा एवं समस्त मां काली समिति खरगहना के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर माता रानी से ग्राम की सुख-समृद्धि एवं सभी के मंगल की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!