बैगाचक एक्सप्रेस, डिंडोरी, 30 सितंबर 2025, मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें 12 जिलों के कलेक्टर को हटा दिया गया है।
इसमें भिंड में विधायक से भिड़ने वाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, आईएएस बनने के 14 साल बाद पहली बार कलेक्टर बनीं नेहा मारव्या सिंह को भी हटा कर विमुक्त घुमन्तु एवं अर्धघुमन्तु जनजाति विभाग का संचालक बनाया गया है। डिंडोरी की नई कलेक्टर होगी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया जो कि फिलहाल रायसेन जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत है। 2016 बैच की अधिकारी हैं वे एसडीएम बैरसिया, डिप्टी सेक्रेटरी माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल, संचालक लोक शिक्षण, कार्यपालन अधिकारी बीडीए सहित कई अन्य प्रशासनिक पदों पर रह चुकी हैं ।


