छात्रावास अधीक्षक ने मर्जी सेअवकाश घोषित कर छात्रों को भेज दिया घर

अधीक्षक श्याम सुंदर सुंदरम, शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास कठौतिया में जड़ा ताला

ग्रामीणों ने वीडियो किया वायरल, संकुल प्राचार्य ने कही जांच की बात

सहायक आयुक्त डिंडोरी ने मामला लिया संज्ञान में

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 30 सितंबर 2025, जिले के मेहदवानी विकासखंड के ग्राम कठौतिया में शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास कठौतिया में पदस्थ अधीक्षक श्याम सुंदर सुंदरम के द्वारा शासकीय दिशा निर्देशों को दरकिनार रख अपनी मनमर्जी छात्रावास का संचालन किया जा रहा है। जिसके चलते छात्रावास में रहकर अध्यापन कार्य करने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जानकारी के मुताबिक अधीक्षक श्याम सुंदर सुंदरम के द्वारा शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास कठौतिया में 29 सितंबर 2025 को छात्रावास में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों की दशहरा पर्व के नाम पर छुट्टी जारी कर छात्रों को उनके घर के लिए भेज दिया और छात्रावास में ताला जड़ दिया गया। क्षेत्रीय जागरूक लोगों के द्वारा जिसका वीडियो बनाते हुए छात्रावास में पदस्थ भृत्य से जानकारी प्राप्त की जिस में भृत्य के द्वारा बताया गया कि अधीक्षक साहब के द्वारा 29 सितंबर को ही छुट्टी घोषित कर दी गई। जबकि 1.10.2025 से शासकीय अवकाश घोषित है तो वही मामले की जानकारी क्षेत्रीय जनों के द्वारा संकुल प्राचार्य को फोन पर दी गई।

मौके पर पहुंचे संकुल प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि श्याम सुंदर सुंदरम जो की शासकीय आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास कठौतिया में पदस्थ है उनके द्वारा किसी भी प्रकार से संकुल में सूचना छुट्टी को लेकर नहीं दी गई है। वही ग्रामीणों के द्वारा अधीक्षक के कृत्य को मोबाइल पर कैद कर उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। तो वही छात्रावास में ताला लगा होने का वीडियो डिंडोरी सहायक आयुक्त तक पहुंचा है विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लापरवाही बरतने वाले अधीक्षक श्याम सुंदर सुंदरम के ऊपर जांच उपरांत बड़ी कड़ी कार्यवाही हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!