पुलिस प्रकरण से बचाने के नाम पर दलाल ने महिला से वसूले 25 हजार रुपए

रिश्वतखोरी की शिकायत, महिला ने एसपी को सौंपी शिकायत

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, 28 सितम्बर 2025, जिले के समनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रनगांव की एक महिला ने एक व्यक्ति पर रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक डिंडौरी को लिखित शिकायत सौंपी है।

आवेदिका दुर्गा बाई धुर्वे उम्र 49 साल पति पंचम सिंह, निवासी ग्राम रनगांव ने शिकायत में बताया कि उसके पुत्र संदीप धुर्वे पर चोरी का झूठा प्रकरण दर्ज कराने की धमकी देकर अनावेदक मिथलेश मरावी निवासी ग्राम डिंडौरी हाल मुकाम देवलपुर द्वारा 25000 रुपए की मांग की गई थी। महिला के अनुसार आरोपित ने कहा था कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डरी-सहमी महिला ने जेवर बेचकर और कर्ज लेकर 10500 रुपए नगद आरोपी को अगस्त माह में दे दिए। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी थाने में पुलिस के संरक्षण का लाभ उठाकर लोगों से केस और आवेदन के नाम पर पिछले 4–5 महीनों से अवैध वसूली कर रहा है। उसके द्वारा पुलिस थाने में ही रकम दिए जाने की बात कही है। जबकि वह थाना या शासन के किसी पद पर पदस्थ नहीं है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!