वन परिक्षेत्र बजाग में सेवा पखवाड़ा के तहत स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम

दुर्लभ और विलुप्त औषधीय गुणों से भरपूर पौधों का वृक्षारोपण

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, 28 सितंबर 2025, वन मण्डल अधिकारी डिंडोरी सामान्य एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई के दिशा निर्देशन में वन परिक्षेत्र बजाग सामान्य अंतर्गत सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र बजाग सामान्य कार्यालय परिसर मे साफ सफाई अभियान चला कर पौधरोपण कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों कि उपस्तिथि में संपन्न किया गया। प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के माध्यम से शासन की वृक्षारोपण योजनाओं और सेवा पर्व उत्सव के प्रति जागरूक किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम मे विशेष रूप से संकटापन्न लुप्तप्राय प्रजाति (RET प्रजाति) को बढ़ावा देने हेतु सभी को प्रेरित किया गया। पौधों मे सर्पगंधा, कुम्भी, गरुण, शतावर, ब्राम्ही, बच, बीजा, कर्कट, श्यामा हल्दी, वन अदरक आदि को रोपित किया गया।
जिले के बजाग अंचल में जड़ी बूटियों की विशेष प्रजातियां मिलती है जिससे अनेक रोगों से फायदा मिलता है। वहीं अनेक प्रजातियां विलुप्त होती जा रही है जिसके चलते वन परिक्षेत्र अधिकारी हर्षित सक्सेना ने एक पहल की है। जिसके तहत लगतार एक मुहिम के तहत औषधीय पौधों का वृक्षारोपण किया जा रहा है।

इनका कहना है :-

“औषधीय पौधों का वृक्षारोपण कर इनका लगातार विस्तार किया जाएगा। जिससे क्षेत्र में औषधीय पौधों से अनेक बीमारियों का उपचार किया जा सकेगा‌।”

  • हर्षित सक्सेना, वन परिक्षेत्र अधिकारी बजाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!