बीजा रैयत स्कूल जर्जर आंगनवाड़ी भवन में चल रहा स्कूल

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 27 सितंबर 2025, जनपद शिक्षा केंद्र अमरपुर अंतर्गत प्राथमिक शाला बीजा रैयत की पूर्व से शिक्षक न जाने की शिकायत होती रही हैं। और अब वर्तमान में यहां का शाला भवन इतना जर्जर हो गया हैं कि उस भवन में शाला का संचालन ही नहीं किया जा सकता। पदस्थ शिक्षकों द्वारा आपसी तालमेल कर आंगनबाड़ी भवन में दोनों संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। परंतु अब समस्या यह हैं कि आंगनबाड़ी भवन में एक ही कक्ष हैं जिसमें दो संस्थाओं के छात्रों को एक साथ बैठाकर अध्यापन कार्य करना कठिन हो जाता हैं।

ऐसी स्थिति में छात्रों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लग जाता हैं। वहीं पर दूसरी समस्या यह हैं कि आंगनबाड़ी भवन में शौचालय वगैरह की व्यवस्था भी नहीं हैं। प्राथमिक स्तर के छात्रों के लिए यह भी एक गम्भीर समस्या बना हुआ हैं। ग्रामीण अंचल की दूरस्त ग्राम में संचालन होने की वजह से विभाग के नियंत्रण अधिकारी कर्मचारी यहां पहुंच ही नहीं पाते हैं। जनपद शिक्षा केंद्र क्षेत्र में अनेक शाला भवन ऐसी स्थिति में पहुंच चुके हैं। जहां पर नए भवन निर्माण की नितांत आवश्यक हैं। इसको शैक्षणिक व्यवस्था पर स्थानीय और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी भी माना जा सकता है। इस तरह के जर्जर स्कूल भवनों को लेकर न तो स्थानीय जनप्रतिनिधि कोई प्रयास कर रहे है और न विभाग के जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान दे रहे है।

अमरपुर से देव सिंह भारती की रिपोर्ट

जनपद पंचायत करंजिया की एक ग्राम पंचायत में धांधली की खबर। बिना कार्य कराए पंचायत में बिल लगाकर किया जा रहा भुगतान, जनपद के जिम्मेदार सहित इंजीनियर भी मार रहे मौज………………………..
जल्द होगा खुलासा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!