जनहित में सराहनीय पहल, शहडोल-पंडरिया हाईवे पर गड्ढा युवाओं ने किया दुरुस्त

बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 14 सितंबर 2025, बजाग विकासखंड अंतर्गत शहडोल–पंडरिया हाईवे पर ग्राम आमाडोंगरी पानी टंकी के पास सड़क पर लंबे समय से एक बड़ा गड्ढा दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा था। आए दिन वाहन चालक इस मार्ग से गुजरते समय असुविधा का सामना कर रहे थे और गंभीर सड़क हादसे की आशंका बनी हुई थी।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रविवार सुबह ग्राम आमाडोंगरी के जागरूक युवाओं ने आगे आकर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया।

युवाओं ने स्वयं गिट्टी, रेत और सीमेंट की व्यवस्था कर गड्ढे को भरकर सड़क को सुरक्षित बनाया।स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्य प्रशासन और सड़क विभाग के लिए प्रेरणा है। युवाओं का कहना है कि यदि हर कोई अपने आसपास की समस्याओं को लेकर जागरूक हो जाए तो समाज में कई परेशानियों का समाधान स्वयं संभव है। युवाओं द्वारा की गई इस सराहनीय पहल की सभी प्रशंसा कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!