मंडला रोड पर आमने सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, 13 सितम्बर 2025, डिंडोरी मंडला मुख्यमार्ग पर ग्राम रयपुरा के पास मंडला रोड पर शनिवार शाम लगभग 5 बजे एक सड़क हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों बाइक चालकों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मुड़की निवासी हेमंत पुशाम उम्र 24 वर्ष कबड्डी खेलने भैंसवाही गया था और लौटते समय उसकी बाइक की टक्कर डिंडौरी से लौट रहे ओमप्रकाश, निवासी कापा थाना मेहंदवानी से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!