जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के आवेदकों को जिला पंचायत सभागार में किया आमंत्रित
बैगांचल एक्सप्रेस, डिंडोरी, 12 सितंबर 2025, जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में चयनित सूची में दावा आपत्ति करने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के आवेदकों को जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की अध्यक्षता में 15 सितम्बर 2025 को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत डिंडोरी के सभागार में आयोजित किया जाना है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों के लिए आपत्तिकर्ताओं को जिला पंचायत के सभागार में उपस्थित होने का पत्र जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास डिंडोरी ने पत्र लिखकर जिला योजना अधिकारी डिंडोरी, स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष हीरा देवी परस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा मानोनित सदस्य हेमवती को भी पत्र के माध्यम से आमंत्रित किया है। जिससे आवेदिकाओ से प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण करते हुए लंबित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका की नियुक्ति की जा सके। बता दें कि जिले में सभी विकासखंड में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती हेतु पिछले तीन महिने से आवेदन, चयन और दावा आपत्ति की प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद से लगातार अनेक आवेदकों ने केंद्रवार दावा और आपत्ति लगाई है जिसका निराकरण जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाना है। इसलिए दावा आपत्ति करने वाले सभी विकासखंड के आपत्तिकर्ताओं को पत्र तामील कराकर उपस्थित कराने पत्राचार किया है।



