डिंडोरी : पुलिसकर्मी के खिलाफ दुराचार का मामला पंजीबद्ध

कोरोना काल में जबरन दुराचार का आरोप

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, एक विवाहित महिला द्वारा अपने पति के मित्र पुलिसकर्मी पर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए जाने की शिकायत कोतवाली पुलिस को की गई है। महिला ने पुलिस कर्मी पर उसके पति की अनुपस्थिति में कोरोना काल के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा जोर जबरदस्ती कर शारीरिक संबंध बनाए जाने और फिर फोटो और वीडियो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ अवैध संबंध स्थापित करने की शिकायत की गई है। महिला ने पुलिसकर्मी द्वारा एक साल पूर्व तक उसका शारीरिक शोषण किए जाने की शिकायत की गई है जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिसकर्मी के विरुद्ध दुराचार का मामला दर्ज कर लिया गया है।शिकायत में पीड़ित महिला का कहना है कि उसके पति वर्ष 2010 से डिंडौरी में ही एक कार्यालय में पदस्थ हैं और संदीप प्रकाश साहू पिता लोकनाथ साहू निवासी ग्राम पडमनिया जिला शहडोल डिंडोरी जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। जिसकी उसके पति के साथ मित्रता थी और उसका घर आना जाना होता था। महिला ने बतलाया कि संदीप मेरे पति को मेरे खिलाफ भडकाता रहता था जिसके चलते आये दिन हम पति पत्नी के बीच में झगड़ा होता था। किसी तरह पति के साथ समझौता हुआ तभी वर्ष 2020 में कोरोना काल में लॉकडाउन लग गया। इस दौरान पति अपने गांव चले गये थे, तभी 22 अप्रैल को संदीप प्रकाश साहू मेरे कमरे में आया और पति के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए जबरदस्ती मेरे बगैर सहमति के शारीरिक संबंध बनाया। इसके एक सप्ताह बाद फिर संदीप साहू मेरे घर आया तब मेरे द्वारा पूछा गया कि जबरदस्ती शारीरिक संबंध क्यों बनाया है। तब संदीप साहू ने शारीरिक संबंध बनाते समय का वीडियो और फोटो ले लिया था जिसे दिखाया तथा धमकी देने लगा कि फोटो वीडियो तुम्हारे पति को भेज दिया जायेगा।

इस तरह उसके द्वारा मुझे ब्लैकमेल करते हुए कई बार मेरी मर्जी के बगैर संबंध बनाए गए। इसकी भनक जब मेरे पति को लगी तो उन्होंने मुझसे तलाक के लिए कोर्ट में प्रकरण दायर कर दिया है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। संदीप प्रकाश साहू द्वारा आखिरी बार 11 दिसंबर 2025 को संबंध बनाया गया है।महिला की शिकायत पर आरोपी पुलिसकर्मी के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही करते हुए दुराचार का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!