जंगल से रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन, ट्रेक्टर जप्त

दो के विरुद्ध मामला दर्ज, वाहन राजसात की कार्यवाही शुरू

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, वनमण्डलाधिकारी सामान्य वन मण्डल डिण्डौरी अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव और वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में वन परिक्षेत्र दक्षिण समनापुर के वन अमले ने जंगल के अंदर प्रतिबंधित क्षेत्र में रेत के उत्खनन और परिवहन के आरोप में एक ट्रैक्टर को जप्त करते हुये ट्रैक्टर चालक नान्हू सिंह मरावी निवासी रमतिला मवई और वाहन स्वामी मोहम्म्द नजीर खान निवासी ग्राम सुशीपारा मवई के विरुद्ध मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज और भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत राजसात कार्रवाई का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार गुरुवार की दरम्यानी रात्रि कालीन गश्ती के दौरान वन अमले ने बीट कन्हारी के वन कक्ष क्रमांक 577 रिजर्व फारेस्ट में अवैध उत्खनन करके रेत का परिवहन करते हुये बगैर नम्बर एक सोनालिका ट्रैक्टर मय ट्राली एवं मोटर सायकल की जप्ती कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्यवाही में वन कर्मचारी राजेन्द्र सिंह मार्को कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल, राजीव कुमार धुर्वे कार्यवाहक वनपाल, इन्द्रसिंह पट्टा वनरक्षक, महेन्द्र सिंह पाटले वनरक्षक, फागू लाल कनोजे वनरक्षक, अजय कुमार चौकसे वनरक्षक, श्रीमति प्रेमवती मरावी वनरक्षक,मुन्ना लाल यादव स्थाईकर्मी, केशराम सुरक्षा श्रमिक,राकेश कुमार तेकाम वाहन चालक का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!