मत्स्योद्योग कार्यालय के औचक निरीक्षण में नदारत कर्मचारियों को नोटिस

अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी : 12 मार्च, 2026, कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया के निर्देशन पर जिले के शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन एवं कार्यों की नियमितता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण की कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव ने आज गुरुवार को प्रातः लगभग 10:13 से 10:30 बजे के बीच सहायक संचालक मत्स्योद्योग कार्यालय, डिंडोरी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में आर.के. चंदेल (F.I.F.O), बी.के. सिरसाम (F.I.), डी.एन. अहिरवार (F.I.), विशाल शरणागत (F.I.), जयप्रकाश धुर्वे (L.D.C.) तथा दशरथ प्रसाद वरकड़े (वॉचमैन) उपस्थित पाए गए। जबकि श्रीमती समीधा पराशर (L.D.C.) कार्यालय में अनुपस्थित पाई गईं।

बिना अनुमति एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति को कर्तव्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 तथा मध्यप्रदेश संविदा सेवा शर्तों के अंतर्गत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में निर्देशित किया गया है कि संबंधित कर्मचारी नोटिस प्राप्ति की तिथि से 7 दिवस के भीतर अपना जवाब/स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

कलेक्टर श्रीमती अंजू भदौरिया ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन, समयपालन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जा सकें।

No comments on मत्स्योद्योग कार्यालय के औचक निरीक्षण में नदारत कर्मचारियों को नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!