शहीद स्मारक पर आयोजित होली मिलन समारोह में प्रतिष्ठित नागरिक, वरिष्ठ नेताओं और पत्रकारों ने की शिरकत

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे द्वारा रंगपंचमी के अवसर पर शहपुरा के शहीद स्मारक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, पत्रकारों और आमजन के साथ विधायक जी ने जमकर गुलाल खेला। पारंपरिक फाग, लोकगीतों के साथ ही साथ रंग पंचमी के उत्साह में डूबे लोगों ने जमकर नाच गाने में हिस्सा लिया।

शहपुरा मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित रंगारंग आयोजन में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने विधायक ओम प्रकाश धुर्वे के साथ गुलाल की होली खेली, सभी को विधायक धुर्वे ने शुभकामनाएं दी।

आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह तेकाम, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवध राज बिलैया, पवन शर्मा, आशीष वैश्य, महेश धूमकेती, संजय मिश्रा आदि जिले भर के प्रतिष्ठित नागरिकों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर विधायक ओम प्रकाश धुर्वे के साथ रंग गुलाल से होली खेली। इस अवसर पर जिला मुख्यालय से वरिष्ठ पत्रकार अनिल पटेल, पंकज शुक्ला, नीरज श्रीवास्तव, सुरेंद्र सोनी, संदीप मिश्रा, शिवराम बर्मन, प्रकाश मिश्रा दीपू ठाकुर, रवि मिश्रा आदि ने विधायक द्वारा आयोजित रंगोत्सव में पहुंचकर विधायक जी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

गरिमापूर्ण आयोजन में दिनभर लोगों ने उत्साहपूर्वक होली खेली और सगीत पर जमकर थिरकते रहे।

algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 37;
