बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, बजाग थाना अंतर्गत ग्राम तातार और धूरकुटा के बीच अवैध रूप से मवेशी ले जा रहा ट्रक क्रमांक MH 40 CM 4903 पलट जाने से दो भैंसों की मौत हो गई वही अन्य मवेशी गंभीर घायल हो गए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा देर रात लगभग 3 बजे हुआ जब तेज रफ्तार से भाग रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया जिससे इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि जानवरों को कहा से ले जाया जा रहा था। घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा बजाग पुलिस को दी गई है। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
बजाग क्षेत्र में मवेशी तस्कर सक्रिय
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बजाग और गोपालपुर चौकी अंतर्गत आने वाले वन ग्रामों से बड़ी संख्या में नियमित जानवरों की अवैध तस्करी हो रही है। इस पूरे क्षेत्र में पशु तस्कर सक्रिय है। ग्रामीण अंचल के वनग्रामों से लगभग नियमित तौर पर जानवरों को छत्तीसगढ़ राज्य से लाया जाता है और नागपुर, जबलपुर आदि क्षेत्रों में भेजे जाने की खबरें है। किंतु क्षेत्र में पुलिस निष्क्रिय है। जब भी ऐसे वाहन दुर्घटना का शिकार होते है तब ही पशु तस्करी के मामले उजागर होते है अन्यथा पशु तस्कर निश्चिंतता से जिले में सक्रिय है।



