ड्राइवरों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण : RTO और TRAFFIC पुलिस का अभियान

प्रयास से सड़क दुर्घटनाओं में आएगी कमी

बैगांचल एक्प्रेस, डिंडोरी, बुधवार को परिवहन विभाग और ट्रॉफिक पुलिस ने जिला जिला अस्पताल परिसर में ऑटो, बस, तूफान और व्यवसायिक वाहनों के ड्राइवरों का नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए शिविर आयोजित किया। शिविर में लगभग 150 ड्राइवरों का परीक्षण किया गया। SDOP बोले ड्राइवर स्वास्थ्य रहेंगे तो एक्सीडेंट कम होंगे।


ड्राइवरों को संबोधित करते हुए SDOP सतीश द्विवेदी ने कहा कि ड्राइवर के आंख और स्वास्थ्य का परीक्षण बीच बीच में जरूरी है। क्योंकि अगर उन्हें कम दिख रहा है या फिर शुगर, बी.पी. या अन्य कोई बीमारी है तो वाहन चलाते समय दिक्कत हो सकती है जिससे सड़क दुर्घटनाएं बढ़ेगी। इसलिए इनके स्वास्थ्य का परीक्षण आवश्यक हो जाता है। परीक्षण के बाद ड्राइवरों को दवाइयां या जिन्हें आंख में कम दिख रहा है उन्हें चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

शिविर में RTO सुरेंद्र गौतम ,सी एम एच ओ डॉक्टर मनोज पांडेय, ट्रॉफिक निरीक्षक सुभाष उईके सहित स्टॉप मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!