बैगांचल एक्प्रेस, डिंडौरी, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में पंजीकृत किसानों से शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, जिसकी अंतिम तिथि 20 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।
जिले के समस्त किसान भाइयों से अपील की जाती है कि जिन किसानों ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान का पंजीयन कराया है, वे अपनी सुविधा अनुसार अपने निकटतम उपार्जन केन्द्र में दिनांक 12 एवं 13 जनवरी 2026 तक स्लॉट बुकिंग अवश्य करा लें, ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया सुचारु, व्यवस्थित एवं सुलभ रूप से सम्पन्न की जा सके। किसानों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथियों का पालन करते हुए समय पर स्लॉट बुक कराकर समर्थन मूल्य पर धान विक्रय का लाभ लें।

